नए सीएमएचओ डॉ पुखराज साद ने कार्यभार संभाला
बीकानेर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर के पद पर नियुक्ति के साथ ही शनिवार को डॉ पुखराज साद ने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ राजेश गुप्ता का स्थान लिया है। इससे पूर्व डॉ साद पीबीएम हॉस्पिटल के कैंसर विभाग में पदस्थापित थे। पदभार ग्रहण करने के साथ ही डॉ साद ने बताया कि अंतिम छोर पर बैठे आमजन तक गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
संस्थागत प्रसव व टीकाकरण को मजबूत करते हुए मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में गिरावट लाने हेतु काम करेंगे। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों द्वारा डॉ साद का स्वागत किया गया। उपनिदेशक बीकानेर जॉन डॉ राहुल हर्ष, जिला टीबी अधिकारी डॉ चंद्रशेखर मोदी, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता, डॉ नवलकिशोर गुप्ता, डॉ अनिल वर्मा, डॉ मुकेश मीणा, डॉ सुनील जैन, डॉ शिवशंकर झंवर, डॉ विजयशंकर बोहरा, डॉ कपिल पारीक, डॉ हरफूल सिंह बिश्नोई, जयकुमार सिंह मान, विकास चौधरी, मधुसूदन व्यास सहित पीबीएम अस्पताल एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने डॉ साद का स्वागत किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन