राजस्थान के नये सीएम भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री होंगे दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान में भजन लाल शर्मा (56) को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाकर सब को चांैका दिया है। भजन लाल हाल ही में सांगानेर सीट से विधायक चुने गए हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। इसके साथ ही राजस्थान में दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

भजनलाल शर्मा केनाम की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की, जो खुद मुख्यमंत्री पद की रेस में थीं। ब्राह्मण समुदाय से आने वाले शर्मा वर्तमान में राजस्थान भाजपा के महामंत्री हैं। वह आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं।
बीजेपी विधायक दल की बैठक मंगलवार शाम चार बजे शुरू हुई थी. बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दो सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडे मौजूद रहे. हवाई अड्डे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनका स्वागत किया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए