नई बाइक हुई खराब तो शोरूम के सामने लगाई आग
खाजूवाला। नई बाइक के बार-बार खराब होने से परेशान एक युवक ने बाइक शोरूम के सामने अपनी नई बाइक को आग लगा दी। बताया जा रहा है कि खाजूवाला स्थित हीरो कंपनी के शोरूम से 6 महीने पहले बाइक खरीदी थी। जो बार-बार खराब हो रही थी। इससे परेशान होकर युवक सोमवार सुबह बाइक लेकर शोरूम के सामने पहुंचा। फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के पास ही सरकारी अस्पताल भी है। शोरूम कृष्णा हीरोज के संचालक शुभकरण गहलोत ने बताया- महावीर पुत्र शिवशंकर ने पिछले दिनों उनसे बाइक खरीदी थी।

एक दिन पहले ही उसने बाइक में खराबी आने की शिकायत की। उसे सोमवार को बाइक लाने के लिए कहा था। सुबह 10 बजे वो बाइक लाया तो उसके साथ तीन-चार अन्य लड़के भी थे। दो लोग शोरूम के अंदर थे। दो बाहर थे। इसी दौरान एक ने बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे आसपास की बाइक भी जल सकती थी, लेकिन जैसे-तैसे उन्हें दूर किया गया। महावीर की बाइक में पेट्रोल भरा हुआ था, इससे उसने तुरंत आग पकड़ ली।
थोड़ी देर में ही बाइक धूंधूं कर जल गई। जांच में सामने आया कि महावीर ने 27 अक्टूबर 2022 को खाजूवाला की कृष्णा हीरो एजेंसी से एक्सट्रीम 160 सीसी बाइक खरीदी थी। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। बाइक के इंजन में बार-बार दिक्कत आ रही थी। इसी से मालिक महावीर परेशान हो गया था। उसने पहले भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में छानबीन में जुट गई है। बाइक को आग लगाने के बाद महावीर मौके से भाग गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन