नेत्र महाकुंभ शिविर में पहुंचे लड्डू गोपाल, करवाया आंखों का टेस्ट
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में लिखा-जन्म तिथि जन्माष्टमी और पता जगन्नाथ मंदिर
रामदेवरा। रामदेवरा भादवा मेले में लगे नेत्र महाकुंभ शिविर में बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जयपुर निवासी बुजुर्ग महिला मनफूली देवी अपने आराध्य लड्डू गोपाल को भी आंखों की जांच के लिए लेकर पहुंचीं। उन्होंने बाकायदा रजिस्ट्रेशन करवाकर लड्डू गोपाल की आंखों की जांच करवाई। रजिस्ट्रेशन फॉर्म में नाम-लड्डू गोपाल जी, जन्म तिथि-जन्माष्टमी और पता-जगन्नाथ मंदिर लिखवाया। मशीन से जांच के दौरान श्रद्धालु महिला ने बताया कि भक्त लड्डू गोपाल को जीवित मानकर बच्चे की तरह उनकी सेवा करते हैं सुबह जगाना, भोजन कराना और रात को सुलाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन