शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में लगातार दूसरे माह पहले पायदान पर बीकानेर
एक माह में 3,743 किग्रा खराब खाद्य पदार्थों को मौके पर करवाया नष्ट
बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिले ने लगातार दूसरे माह में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशन में आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सतत कार्यवाहियां की जा रही हैं। अब राज्य सरकार द्वारा इसे फ्लैगशिप योजनाओं की सूची में भी शामिल किया गया है। सीएमएचओ डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि मई माह में 17 मानकों पर जिले को कुल 570 अंक प्राप्त हुए हैं जबकि दूसरे स्थान पर रहे अलवर जिले को 517 व सीकर जिले को 516 अंक मिले हैं।

मई में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 20 के लक्ष्य के विरुद्ध 95 खाद्य नमूने एकत्र किए गए जिनमें से 16 नमूने फेल हुए तथा कुल 3,743 किलोग्राम खराब खाद्य पदार्थों को मौके पर नष्ट करवाया गया जो पूरे राज्य में सर्वाधिक रहा। ईट राइट इंडिया अभियान के अंतर्गत 22 स्थानों पर शुद्ध खाद्य को लेकर जागरूकता व समझाईश की गतिविधियां आयोजित की गई। जिले को शुद्ध के लिए युद्ध योजना में प्रथम स्थान दिलाने में जिले के चार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों भानुप्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, श्रवण वर्मा तथा राकेश गोदारा के साथ-साथ बैक ऑफिस टीम के महेश रंगा, गणेश आचार्य, गणेश रंगा व सुखदेव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन