नीरज के. पवन ने राजस्थान सीनियर तीरंदाजी टीम सलेक्शन ट्रायल का किया अवलोकन
बीकानेर। राजस्थान सीनियर तीरंदाजी टीम के सलेक्शन ट्रायल का आयोजन शनिवार को एमएम ग्राउंड में किया गया। खेल और युवा मामलात विभाग के शासन सचिव और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. नीरज के पवन ने इसका अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिले में तीरंदाजी का भविष्य उज्ज्वल है। क्रीड़ा परिषद तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं बना रही है। उन्होंने तीरंदाजी एसोशिएशन की पेपरलेस प्रक्रिया की सराहना की और कहा कि दूसरे खेल संगठनों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। ट्रायल में राजस्थान के 195 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। जिनमें 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हैं।
चयन समिति के अध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि सलेक्शन ट्रायल के पहले दिन रिकर्व इंडियन राउंड की महिला और पुरुष श्रेणियों की ट्रायल आयोजित हुई। दूसरे दिन रविवार को कंपाउंड राउंड की ट्रायल होगी। ट्रायल में सफल खिलाड़ी झारखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अर्जुन पुरस्कार विजेता रजत चौहान, पैरा ओलंपिक खिलाड़ी श्याम सुंदर स्वामी और अन्य 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि व कथाकार राजेंद्र जोशी ने की। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य, सुबेर देवनाथ, भंवरलाल व्यास, रविकांत भाटी, रविंद्र हर्ष और आशीष आचार्य आदि मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन