नवलेश्वर मठ में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया
बीकानेर। श्री नवलेश्वर मठ, श्री विवेकनाथ जी की बगेची में दिनांक 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। यह आयोजन पूज्य श्री श्री 108 योगी शिवसत्यनाथ जी महाराज की पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हज़ारों श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा मंत्र ग्रहण किया। बगेची परिसर स्थित सभी पूज्य संतों की समाधियों पर वैदिक विधि से पूजन-अर्चन एवं अभिषेक किया गया। दर्शन के लिए लगी लंबी कतारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बगेची में भजन-कीर्तन सत्संग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
पूज्य महाराज श्री के आध्यात्मिक संदेश ने श्रद्धालुओं को आत्मिक अनुशासन व संत मार्ग की ओर प्रेरित किया। प्रसादी वितरण का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने श्रद्धा से भाग लिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन