नौतपा से पहले तपा प्रदेश, 28 शहर 40-41 डिग्री पार
बीकानेर। प्रदेश के लगभग 28 शहर प्रचंड गर्मी से झुलसते रहे। अधिकत्तम शहरों में 41 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। नौतपा 27 से प्रारंभ होने की सूचना है लेकिन बीकानेर में तो गर्मी ने आहत किया। शनिवार सुबह 9 बजे के बाद से ही सूरज अपनी तपिश बिखेरने लगा जो दिनभर जारी रही।

हालांकि मौसम विभाग ने पूर्व में ही 19-20-21 मई को तेज गर्मी पडऩे की संभावना जताई थी। जानकारी के मुताबिक एक और नए विक्षोभ के प्रभाव से 21-22 मई को राज्य के उत्तरी भागों (बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग) में एक नए आंधी बारिश के दौर की शुरुआत होने की संभावना है। 23- 24 मई को भी आंधी बारिश की गतिविधियां उत्तरी भागों में जारी रहने की संभावना है।
मई के आखिरी सप्ताह में आंधी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना जताई गई है। प्रदेश में बीकानेर का तापमान सबसे अधिक 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के कारण दिनभर सड़कें सूनी दिखी। लोगों ने सुबह व शाम को ही बाजार के जरूरी काम निपटा लिए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन