बीकानेर पहुंचे राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज, बीकानेरवासियों ने पुष्पवर्षा कर जताया आभार
आश्रम पहुंचते ही गुरुदेव को किया दंडवत प्रणाम

बीकानेर। शनिवार शाम 5 बजे प्रयागराज महाकुम्भ से 40 दिनों बाद बीकानेर पहुंचे राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से, मॉडर्न मार्केट, रानी बाजार, गंगाशहर बाजार, सुजानदेसर सहित लगभग 15 स्थानों पर हजारों लोगों ने श्रीसरजूदासजी महाराज का स्वागत किया। महामंडलेश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने रामझरोखा कैलाशधाम में प्रवेश करते ही सर्वप्रथम परम पूज्य सियारामजी महाराज व परम पूज्य गुरुदेव श्रीरामदासजी महाराज को दंडवत प्रणाम किया।

महाराजश्री के स्वागत में पूरा आश्रम गुलाब के पुष्पों से सजाया गया था। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज का बीकानेरवासियों द्वारा आभार व्यक्त करना भी वाजिब था, क्योंकि पूरे 40 दिन तक प्रयागराज महाकुम्भ में रोजाना हजारों श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन, अल्पाहार व निवास की सुविधा प्रदान की गई थी। खास बात यह है कि बीकानेरवासियों को जब बीकानेर जैसा ही माहौल लगभग एक हजार किमी दूर प्रयागराज महाकुम्भ में रामझरोखा कैलाशधाम द्वारा आयोजित महात्यागीनगर बीकानेर खालसा में मिला तो प्रसन्नता हुई और अब बीकानेर पधारने पर महाराजश्री का स्वागत कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन