राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : विद्यार्थियों व वाहन चालकों को किया जागरुक, नियम पालन की दिलाई शपथ
यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह ने यातायात नियमों की दी जानकारी, किया जागरुक
बीकानेर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को स्कूलों में तथा मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों को पेम्पलेट वितरित कर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी तथा जागरुक किया गया। यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रेमजी प्वाइंट, तोलियासर भैरुजी गली रोड आदि मुख्य मार्गों पर यातायात नियमों की पालना नहीं करने पर वसूले जाने वाले जुर्माने की भी जानकारी दी गई। इस दौरान रोशनीघर चौराहा स्थित राष्ट्रीय पब्लिक सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में पोस्टरो के माध्यम से जानकारी दी गई।

यातायात विभाग के उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना करने, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने व नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे में वाहन ना चलाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने यातायात नियमों के उल्लघंन पर दंडात्मक कार्रवाई की भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को दुपहिया वाहन पर केवल एक या दो ही सवारी बैठने, निर्धारित गति में वाहन चलाने, वाहनों को ओवरटेक नहीं करने तथा लाइसेंस साथ रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी का आयोजन कर, विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को यातायात नियमो की पालना करने एवं करवाने की शपथ भी दिलाई गई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन