श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर फिर हुआ हादसा, एक की मौत
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर बुधवार को सातलेरा गांव के पास दो कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। इस कार में महिला के साथ एक शख्स और था, जो घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बीकानेर के अस्पताल में दिखाकर बंडवा गांव निवासी जतन सिंह और एक अन्य रिश्तेदार महिला वापस रतनगढ़ की ओर लौट रहे थे। ये महिला रतनादेसर गांव की रहने वाली है। दोनों के बीच सास-दामाद का रिश्ता बताया जा रहा है। घायलों को आपणो गांव सेवा समिति व अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया है।महिला का शव सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा जा रहा है। जहां कल पोस्टमॉर्टम होगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन