नासिक कुंभ मेले की तारीखों का ऐलान… पढ़े पूरी खबर
नासिक में 2026 में होने वाले कुंभ मेले की तारीखों की घोषणा कर दी गई। साधुओं और महंतों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। ध्वजारोहण के बाद अक्टूबर 2026 को नासिक और त्र्यंबकेश्वर में कुंभ मेले की शुरुआत होगी। नासिक में आयोजित होने वाले कुंभ मेले की तारीखों की घोषणा आज रविवार 1 जून को की गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस बैठक के लिए नासिक जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। नासिक जिला कलेक्टर कार्यालय में सिंहस्थ कुंभ मेला को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साधु महंत के साथ आगामी कुंभ मेला आयोजन पर चर्चा की। इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ सभी 13 अखाड़ों के प्रमुख और दो-दो साधु-महंत मौजूद थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री को कुंभ मेले की तिथियों के बारे में जानकारी दी गई है। नासिक और त्र्यंबकेश्वर दोनों ही स्थानों पर कुंभ मेले के शाही स्नान (अमृत स्नान) की तिथियां इस प्रकार हैं
नासिक कुंभ मेला अमृत स्नान
कुंभ पर्व की शुरुआत 31 अक्टूबर, 2026 को ध्वजारोहण के साथ होगी।
पहला अमृतस्नान – 2 अगस्त 2027
दूसरा अमृतस्नान- 31 अगस्त 2027
तीसरा अमृतस्नान – 11 सितंबर 2027

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन