नशे की गिरफ्त से निकलना है तो मंगलवार को पहुंचे इस शिविर में
डॉ. असवाल देंगे नि:शुल्क परामर्श
बीकानेर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में मनोचिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ असवाल द्वारा मंगलवार को नि:शुल्क नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ. असवाल के ‘मिशन रोशनीÓ नशा मुक्ति महाअभियान कार्यक्रम के अंतर्गत एनआर असवाल चैरिटेबल संस्था एवं वरदान हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में प्रात: 10:00 से 1:00 तक निशुल्क नशा मुक्ति एवं मनोरोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि मिशन रोशनी अभियान के अंतर्गत मंगलवार को 9वा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। डॉ. असवाल ने कहा कि जो भी व्यक्ति किसी न किसी तरह के नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और इस अंधकार भरे जीवन से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शिविर में अवश्य पहुंचे। शिविर में अनेक प्रकार के नशे जैसे डोडा, पोस्त, अफीम, शराब, गांजा, स्मैक, एमडी चि_ा, फोर्टविन फिनार्गन, अल्प्राजोलम ट्रामाडोल इंजेक्शन, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, शराब सभी प्रकार के नशा छुड़ाने हेतु निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन