कतर में 8 भारतीयों को सुनाई मौत की सजा
कतर में 8 भारतीयों को फांसी की सजा से जुड़े मामले पर एमइए की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। एमइए ने कहा है कि हम मृत्युदंड के फैसले से गहरे सदमे में हैं और डिटेल्ड जजमेंट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। एमइए ने कहा कि हम इस मामले को कतर के प्रशासन के सामने उठाएंगे। हम सभी लीगल ऑप्शनंस पर विचार कर रहे हैं।

जिन 8 भारतीयों को फांसी की सजा सुनाई गई है, उनमें इंडियन नेवी के ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जो युद्धपोतों को भी कमांड कर चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये अल दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज और कंसल्टेंसी सर्विसेज नाम की एक प्राइवेट कंपनी के लिए काम कर रहे थे। यह कंपनी कतर की सेना को ट्रेनिंग और संबंधित सेवाएं देती है। जिन भारतीयों को फांसी की सजा सुनाई गई है, उनकी जमानत याचिका कई बार खारिज की जा चुकी है और उनका डिटेंशन भी बढ़ाया गया है। अब कतर की कोर्ट ने इन्हें फांसी की सजा सुनाई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए