नंदिनी बनीं मिस इंडिया-2023
जयपुर। राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 19 वर्षीय नंदिनी देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं। नंदिनी को पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया। खिताब जीतने के बाद नंदिनी मिस वल्र्र्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

ब्लैक गाउन में नंदिनी ने अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। दिल्ली की श्रेया पूंजा फस्र्ट रनरअप बनीं और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनरअप रहीं। नंदिनी ने बताया कि प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। बचपन से ही उनका सपना भी मिस वल्र्ड बनने का रहा है। मिस इंडिया बनकर अभी एक पड़ाव पार किया है, अब मिस वल्र्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन करना है।

नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता बिजनेसमैन हैं, जबकि मां रेखा गुप्ता गृहिणी हैं। एक छोटी बहन अनन्या गुप्ता हैं। नंदिनी की स्कूलिंग कोटा के सेंट पॉल्स स्कूल से हुई हैं। उन्होंने मुंबई से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। शुरू से ही नंदिनी पढऩे में होशियार रही हैं। इसके अलावा बचपन से ही डांसिंग का शौक रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए