नाल एयरफोर्स स्टेशन से सौरभ राजपूत लापता
बीकानेर। नाल एयरफोर्स में तैनात एक जवान के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। जवान सौरभ राजपूत 16 सितंबर शाम को एयरफोर्स स्टेशन से बाइक पर निकला था जिसका अब तक पता नहीं चला है। जवान अपने घर भी नहीं पहुंचा और मोबाइल भी स्विच ऑफ है। जानकारी के अनुसार एयर फोर्स का 28 वर्षीय जवान सौरभ पुत्र चतुर्भुजसिंह जाति राजपूत 16 सितंबर को शाम लगभग 4 बजे नाल एयर फोर्स स्टेशन से निकला था। उसने अपने घर पर आवश्यक काम बताया था और बाइक पर गया था, वह घर पर नहीं पहुंचा और मोबाइल भी स्विच ऑफ है। सौरभ राजपूत केकड़ी जिले के पिपलाज गांव का मूल निवासी है। किसी को दिखे, कहीं मिले या इसके बारे में कोई जानकारी है तो पुलिस थाना नाल के बेसिक फोन फोन नंबर 0151-2886725 व जांच अधिकारी एएसआई कालूराम पंवार के मोबाइल नंबर 9413173002 पर सूचना दें।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन