मायरा ऐसा भरा की दंग रह गए लोग
नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के डांगावास निवासी एक पिता ने परिवार के साथ लाम्बाजाटान गांव में रहने वाली अपनी इकलौती बेटी के पुत्र व पुत्री की शादी में 26 लाख रुपए नकद, 40 तोला सोना व डेढ़ किलो चांदी के साथ ट्रैक्टर मायरा भरा, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
डांगावास से कार-जीप, ट्रैक्टर और बसों में एक हजार लोगों का काफिला भात भरने लाम्बाजाटान पहुंचा। डांगावास निवासी कमेडिय़ा परिवार के ओंकारराम ने लाम्बाजाटान जाकर अपनी पुत्री के यहां मायरा भरा। यह मायरा लाम्बाजाटान निवासी दयाराम, कैलाश ईनाणियां के यहां पहुंचा।

ओंकारराम ने बताया कि उसके संतान के नाम पर एक यह पुत्री ही है। इसलिए भाई मंगलाराम, चेनाराम, परसाराम और भतीजे राजु कमेडिय़ा सहित परिवार के साथ यह फर्ज निभाया। कमेडिय़ा परिवार ने मायरे में 26 लाख रुपए नकदी रखी गई। वहीं 40 तोला सोना दिया, जिसकी बाजार कीमत 32 लाख रुपए है। इसी तरह डेढ़ किलो चांदी (बाजारी कीमत 1.25 लाख) भी दी गई। इसी तरह एक 4 लाख रुपए का ट्रैक्टर भी भात में उपहार स्वरूप दिया गया। इस सबके बीच डांगावास से लाम्बाजाटान पहुंचा वाहनों का काफिला आकर्षण बना रहा। इस मायरे में 1 हजार से अधिक परिजन, रिश्तेदार एवं ग्रामीण शामिल हुए। डांगावास-लाम्बाजाटान के बीच में आए गांवों से जब कार, जीप, ट्रैक्टर, बस और दुपहिया वाहनों का काफिला निकला तो लोग देखते ही रह गए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन