मर्डर या दुर्घटना : अचानक दबा ट्रिगर, गोली लगने से महिला की मौत
काछोला। दुनाली बंदूक की सफाई के दौरान ट्रिगर दबने से चली गोली ने विवाहिता की जान ले ली। बंदूक की सफाई महिला का पति कर रहा था। घायल महिला को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि गोठड़ा में भगवतसिंह राजपूत दोपहर में बंदूक साफ कर रहा था कि अचानक ट्रिगर दब गया।

लॉडेड बंदूक से निकली गोली भगवतसिंह की पत्नी दुर्गा कंवर (45) को जा लगी। परिजन गम्भीर हालत में दुर्गाकंवर को काछोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। महिला के पेट मे चोट का गहरा घाव था। हालात नाजुक होने पर महिला को भीलवाड़ा रैफर कर दिया। घटना के बाद मृतका का पति भगवत सिंह खुद काछोला थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी। इधर, काछोला अस्पताल के चिकित्सक अभिषेक कुमार ने बताया कि घायल दुर्गा को परिजन अस्पताल लेकर आए थे। परिजनों ने महिला के छत से गिरने की बात बताई। इसलिए लोकल पुलिस को सूचना नहीं की। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए