महंत की गला दबाकर हत्या, श्रद्धालुओं में आक्रोश
नागौर। मेड़ता से महंत की हत्या का मामला समाने आया है। मेड़ता के रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव जाटाबास में राघुरधाम के महंत की देर रात हत्या कर दी गई। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को रियांबड़ी के सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया है। इसके साथ ही एक व्यक्ति को डिटेन भी किया है। जानकारी के अनुसार इस वारदात के बारे में आज सुबह पता चलते ही आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने महंत छोटू पुरी (65) के शव को रियांबड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित मोर्चरी में रखवाया है। जहां मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इस पूरे मामले को लेकर पादू कलां थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एक ओर रियां बड़ी के सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। महंत की हत्या के बाद बवाल मचा है। लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले को संभालने में जुटी है। आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस भागदौड़ कर रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए