नगर निगम : मेयर ने जारी किया 553 करोड़ रुपए का बजट
बीकानेर। नगर निगम की बुधवार को हुई साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में सत्ता पक्ष ने जहां 553 करोड़ रुपए का बजट पारित करवाया। वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान निगम का पूरा कार्यकाल सिर्फ घोषणाओं में निकल गया। बीकानेर शहर में परिवर्तन के रूप में तो दूर, पुरानी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त नहीं रखा जा सका। निगम मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। इस दौरान 553 करोड़ रुपए के बजट का प्रस्ताव रखा गया। जिसे बहुमत के साथ पारित कर दिया गया।

मेयर अपनी बात कहने के लिए माइक पर आई, तब से अंत तक विपक्ष के पार्षद उन्हें टोकते रहे। पार्षद चेतना डोटासरा और आनन्द सिंह सोढ़ा ने मेयर को बोलने ही नहीं दिया। इन दोनों कांग्रेस पार्षदों का आरोप था कि पूरे कार्यकाल में भाजपा के बोर्ड ने कोई काम नहीं किया। जिन योजनाओं को पिछले बजट और उससे भी पिछले बजट में पेश किया, वो अब तक अमलीजामा नहीं पहन सकी है। कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में काम अधूरा है। अब तक एक भी वार्ड में काम पूरा नहीं हुआ है। अधिकांश वार्डों में तो वर्क ऑर्डर ही जारी नहीं हुए।
मेयर ने चेतना डोटासरा के इस आरोप पर जवाब दिया कि उनके वार्ड में तो सर्वाधिक काम हुआ है। इस निगम बोर्ड का अंतिम बजट पेश किया गया। अगले बजट से पहले निगम के चुनाव होने हैं। ऐसे में नया बोर्ड ही अगला बजट पेश करेगा। निगम मेयर के रूप में सुशीला कंवर राजपुरोहित के कार्यों का आंकलन भी इस आम सभा के दौरान किया गया। भाजपा पार्षदों ने बोर्ड को सफल बताया तो कांग्रेस ने विफल।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन