नगर निगम ने 150 जीर्णशीर्ण भवन किए चिन्हित, 30 को किया सील, 11 ध्वस्त
बीकानेर। आमजन को सुरक्षित और सुगम जीवन प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है । राज्य में संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने गुरुवार को राज्य स्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने समस्त नगरीय निकायों के उच्च अधिकारियों को सतर्क रहते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जैन ने बैठक में विशेष रूप से जर्जर भवनों की पहचान एवं उन्हें गिराने के लिए चलाए जा रहे राज्य स्तरीय अभियान की प्रगति की समीक्षा की। जैन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य के 224 नगरीय निकायों में अब तक कुल 2 हजार 699 जर्जर भवनों की पहचान की जा चुकी है तथा इन्हें नियमानुसार सील व ध्वस्त करने की कार्यवाही प्रगतिरत है । सामान्य जन की सुरक्षा सर्वोपरि बताते हुए शासन सचिव ने सख़्त निर्देश दिए कि सभी आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी अपने क्षेत्रों में जाकर नियमित रूप से निरीक्षण करें एवं चिन्हित जर्जर भवनों के सामने एक स्पष्ट सूचना बोर्ड भी लगाएं।
जिससे आमजन को चेतावनी मिल सके और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। बैठक में बीकानेर नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 150 भवनों को जीर्णशीर्ण चिन्हित किया गया है। जिनमें से 30 भवनों को सील और 11 को ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही बताया कि जीर्ण शीर्ण भवनों की जानकारी देने को लेकर निगम बड़े स्टिकर भी इन जीर्ण शीर्ण भवनों पर लगा रही है। शासन सचिव ने बीकानेर नगर निगम के स्टिकर को मान्यता देते हुए सभी नगरीय निकायों में इसी तरह के बड़े स्टिकर लगाने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में जैन ने विद्युत तंत्र की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्युत डिस्कॉम के अभियन्ताओं के साथ समन्वय कर सड़क किनारे ढीले तारों को तुरन्त ठीक किया जाए।साथ ही बिजली के खम्भों, डीपी, केबल बॉक्स और स्वीच बॉक्स के पास फैले हुए लूज तारों को हटाया जाए,स्वीच बॉक्स के टूटे ढक्कनों की तुरंत मरम्मत कराई जाए।इसके अतिरिक्त आकस्मिक अग्निकांड या करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन वाहन, तकनीकी उपकरण एवं स्टाफ को पूर्णत: तैयार रखने के निर्देश भी जैन द्वारा दिए गए। इस बैठक में डीएलबी निदेशक प्रतीक जुईकर, अतिरिक्त निदेशक श्याम सिंह समेत वीसी के माध्यम से बीकानेर नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष समेत सभी नगरीय निकायों के निकाय प्रमुख जुड़े ।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन