मुक्ता प्रसाद में चोरों की सेंध : लाखों के आभूषण चोरी
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना इलाके में अज्ञात चोरों ने एक घर में सेंधमारी करके करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। मकान मालिक ने अब थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। नौ नंबर सेक्टर में रहने वाले चांद रतन सोनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में सोने-चांदी के जेवरात का ब्योरा भी दिया है।
उसने बताया कि लौंग, बाली, पायल, अलग-अलग राशि के नगीने, अंगूठी और बिछुडी सहित कई सामान चोर ले गया है। इसके अलावा कुछ पायल कस्टमर की थी और ठीक होने के लिए आई थी, वो भी चोर ले गया। चंपा लाल घर पर ही सोने चांदी का काम करता है। सारे सामान की कीमत करीब 1 लाख साठ हजार रुपए के आसपास आंकी गई है। चोरी सात अगस्त की रात तीन से चार बजे के बीच हुई है।

अब इसी आधार पर पुलिस आसपास रहने वालों के यहां सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीसीटीवी के आधार पर ही पुलिस चोरों का पीछा कर रही है। मुक्ता प्रसाद नगर थाना हाल ही में शुरू हुआ है। तब से यहां पर चोरी की घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन