मैच से पहले हुआ बवाल…पढ़ें पूरी खबर
जयपुर। एक बार फिर टिकटों और कॉम्प्लिमेंटरी पासेज की कालाबाज़ारी का मामला गरमा गया है। सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित राजस्थान राज्य खेल परिषद् में तब शुरू हुआ जब खेल परिषद् के ही उपाध्यक्ष ने अपने ही महकमें के अफसरों और कार्मिकों पर कॉम्प्लिमेंटरी पासेज को ब्लैक में बेचे जाने का आरोप लगाया। उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी ने इन आरोपों को बाकायदा एक लिखित शिकायत पत्र के ज़रिए सचिव को अवगत करवाया और कार्रवाई करने की मांग की। राज्य खेल परिषद् उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी का कहना है कि जब भी आईपीएल मैच का आयोजन होता है, तब एक नियत कोटे के कॉम्प्लिमेंटरी पासेज खेल परिषद् के कार्मिकों को अलॉट किये जाते हैं। लेकिन उन्हें शिकायत मिली कि खेल परिषद के ही कुछ कर्मचारी और प्रबंधन से जुड़े लोग पासेज को ब्लैक में बेच रहे हैं। इन्हीं शिकायतों को खेल परिषद के सचिव से अवगत करवाया गया है। चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों के हक़ों से साथ खिलवाड़ नहीं हो और उनके हिस्से के पासेज उन्हें ही मिलें इसके प्रयास किये जा रहे हैं।

खेल परिषद् के कार्मिकों पर आईपीएल पासेज की कालाबाज़ारी की शिकायत करने पहुंचे उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी को नाराज़ कर्मचारियों के भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा। कार्मिकों को जैसे इस बात की जानकारी मिली कि उपाध्यक्ष कार्मिकों की शिकायत सचिव से कर रहे हैं, तब आक्रोशित कार्मिक भी सचिव के केबिन में घुस गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान नाराज़ कार्मिकों और उपाध्यक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई। एकजुट हुए कार्मिकों ने उपाध्यक्ष द्वारा लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया और उनसे माफ़ी की मांग पर अड़ गए।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन