सांसद आईसीयू में एडमिट
जयपुर। राज्य सभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा का एसएमएस अस्पताल की आईसीयू में इलाज जारी है। सीनियर डॉक्टर्स की टीम उनके स्वास्थ्य पर निगरानी बरते हुए है। जानकारी के अनुसार फिलहाल सांसद की स्थिति स्थिर बनी हुई है। नियमित इलाज मिलने से सांसद के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हालांकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी कब तक मिलेगी, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं की कुछ मांगों को मनवाने के लिए सांसद किरोड़ी मीणा के नेतृत्व में आंदोलन जारी है। इसी आंदोलन के दौरान पुलिस से झड़प के चलते वे घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें एसएमएस अस्पताल भर्ती करवाया गया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए