देशनोक में होगा ‘माँ करणी की 100वीं कथा का वाचन’ दुबई में किया पोस्टर विमोचन
दुबई के राधेश्याम जांगिड़ परिवार की ओर से मातृशक्ति को वितरित होगी ‘माँ की चुनर’
बीकानेर। महंत डॉ. करणी प्रताप द्वारा माँ करणी की 100वीं कथा का आयोजन देशनोक धाम में 16 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। उक्त आयोजन के पोस्टर का विमोचन दुबई में माँ करणी के भक्तों द्वारा किया गया। महंत डॉ. करणी प्रताप के सान्निध्य में वीके इंडस्ट्रीज़ के राधेश्याम जांगिड़, गोविंद जांगिड़, सहित मुरलीधर जांगिड़, राजू जांगिड़, सांवर जांगिड़, मुरलीधर जांगिड़, सुरेश जांगिड़, मुकेश जांगिड़ और भारत जांगिड़, अनिल जांगिड़ ने पोस्टर का विमोचन किया। गौरतलब है कि गत वर्ष दुबई के अल कोज़ क्षेत्र में महंत डॉ. करणीप्रताप द्वारा भव्य सत्संग का आयोजन किया गया था। महंत करणीप्रताप ने महाराज दुबई प्रवासी सभी माँ करणी के भक्तों को देशनोक में होने वाली 100वीं कथा के लिए आमंत्रित किया। नगवा के राधेश्याम जांगिड़ ने बताया कि उनके पिता श्री रामेश्वरलाल जांगिड़ परिवार की ओर से करणी कथा से पूर्व शोभायात्रा में शामिल होने वाली मातृशक्ति को माँ की पावन चुनरियां निशुल्क भेंट की जाएगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महंत डॉ. करणीप्रताप ने कहा कि भक्तों का कोई संकट हो माँ करणी की शरण में आने पर वह दूर हो जाते हैं। बीकानेर-देशनोक ही नहीं बल्कि विश्वभर में माँ करणी के प्रति आस्था है।
रोजाना 1000 पुष्पों से होगा माँ करणी का शृंगार
महंत डॉ. करणी प्रताप सिंह द्वारा माँ करणी की 100वीं कथा का आयोजन देशनोक धाम में 16 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। नौ दिवसीय इस कथा का समय दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक रहेगा तथा 24 दिसम्बर 2025 को समापन होगा। नौ दिवसीय माँ करणी की कथा के इस आयोजन में विशाल यज्ञ, महाप्रसादी भंडारा, कन्यापूजन और प्रतिदिन 1000 पुष्पों से करणी माता का शृंगार किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा भी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान समस्त गाँव की कन्याओं का पूजन किया जाएगा तथा प्रतिदिन लगभग 700 मंत्रों द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। गौरतलब है कि महंत डॉ. करणीप्रताप सिंह ने माँ करणी की अब तक 99 कथाओं का वाचन देश-विदेश में किया है। माँ करणी की कथा में श्रद्धालुओं के आस्था का सैलाब उमड़ पड़ता है और माहौल पूर्णत: धर्ममय हो जाता है।
नि:शुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर
आयोजन के दौरान जयपुर की एसएमएस हॉस्पिटल से सेवानिवृत्त नेत्र विशेषज्ञ निर्मल मुद्गल की अध्यक्षता में शताक्षी आई हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क नेत्र जाँच तथा चश्मा वितरण शिविर लगाया जाएगा।
किन्नू बन्ना गूंजाएगे माँ करणी की दिव्य चिरजाओं का अलौकिक स्वर
आयोजन से जुड़े राजेन्द्रप्रताप सिंह ने बताया कि महंत डॉ. करणीप्रताप के बड़े भाई सुनन्दन आढा, जो किन्नू बन्ना के नाम से सुप्रसिद्ध हैं। बचपन से ही माँ करणीजी की चिरजाएं, स्तुतियां और भजनों को अपनी विलक्षण मधुर आवाज में प्रस्तुत करते आ रहे हैं, जो हर श्रोता के हृदय में आस्था और श्रद्धा का गहरा संचार करती हैं। किन्नू बन्ना ने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पूज्य स्वामी नरहरिगिरि जी महाराज से दीक्षा लेने के बाद वे संतों की सेवा के साथ-साथ होटल व्यवसाय में भी सक्रिय हैं। किन्नू बन्ना के यूट्यूब चैनल ‘करणी भक्ति सागरÓ पर 50 लाख से अधिक व्यूज़ और 40 से अधिक भावपूर्ण चिरजाएँ उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से उनकी गायकी लाखों भक्तों के लिए भक्ति और भाव का अद्भुत संवाहक बन चुकी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन