सड़क हादसे में मां-बेटी समेत तीन की मौत
बीकानेर। बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर प्राइवेट बस और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार सवारों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटा गया। हादसा श्रीडूंगरगढ़ के पास स्थित कीतासर गांव में शुक्रवार सुबह हुआ। हादसे के बाद कार सवार पानी मांग रहे थे। लोग पानी की बोतल लेकर गए, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार- बस जयपुर जा रही थी।
कार बीकानेर की ओर आ रही थी। दोनों गाडिय़ों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार लोग गाड़ी में फंस गए। कार को काटकर उन्हें बाहर निकाला गया तब तक आगे की सीट पर बैठी महिला राजीयासर निवासी बाला कंवर पत्नी गिरधारी सिंह और ड्राइवर पडिहारा निवासी आरिफ की मौत हो चुकी थी। वहीं युवती बुली कंवर पुत्री गिरधारी सिंह गंभीर घायल हो गई। उसे श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन