बीकानेर में सबसे अधिक बारिश,18 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। रविवार को कई जिलों में आंधी- बारिश की गतिविधियां जारी रही। बीकानेर में सबसे अधिक 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। संगरिया में तीन और चूरू में 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई। कोटा में शाम को तेज हवा संग बूंदाबांदी तो बूंदी में झमाझम बारिश हुई। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार आंधी-बारिश के बीच जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार सोमवार को प्रदेश के 18 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 16 अप्रेल से मौसम साफ रहेगा। इसके बाद, प्रदेश में 18-19 अप्रेल को एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन