बीकानेर में बदल गए अधिकांश थानेदार विक्रम तिवाड़ी को जेएनवीसी, धीरेंद्र सिंह को कोटगेट व परमेश्वर सुथार को गंगाशहर का जिम्मा
बीकानेर। एक बार फिर थानाधिकारी बदल गए हैं। जिसमें धीरेंद्र सिंह को कोटगेट थाने की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं विक्रम तिवाड़ी को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना सौंपा गया है। शहर के साथ-साथ गांवों के थानों में भी फेरबदल करते हुए 26 पुलिस निरीक्षकों की लिस्ट जारी की गई है। हाल ही में इंस्पेक्टर के रूप में चयनित पुलिस अधिकारियों को फिर से शहर में जगह दी गई है। सात उप निरीक्षकों के भी ट्रांसफर करके थाने बदले गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि विक्रम तिवाड़ी को पुलिस लाइन से अब जयनारायण व्यास कॉलोनी का थाना प्रभारी बनाया गया है। पिछले दिनों धीरेंद्र सिंह शेखावत को मुक्ता प्रसाद नगर थाने से हटाकर पांचू भेज दिया गया था। अब धीरेंद्र को शहर का सबसे महत्वपूर्ण पुलिस थाना कोटगेट का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सुरेंद्र पचार को कोटगेट से हटाकर सदर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सदर थाने के प्रभारी दिगपाल सिंह को अब बीछवाल का जिम्मा दिया गया है। जहां से गोविन्द सिंह चारण को हटाकर अब विशेष शाखा में लगा दिया है। परमेश्वर सुथार ही अकेले थानाधिकारी है, जिन्हें वापस वो ही थाना दिया गया है, जहां वो पहले थे। उन्हें फिर से गंगाशहर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन