कल से 26 हजार से ज्यादा राशन डीलर हड़ताल पर, नहीं मिलेगा गेहूं
राजस्थान में गुरुवार से प्रदेश के 1.07 करोड़ परिवारों के 4.36 करोड़ लोगों को फ्री गेहूं मिलना बंद हो जाएगा। सभी जिलों में राशन की दुकानें बंद रहेंगी। राशन डीलर्स की ओर से बनाई राजस्थान राज्य राशन विक्रेता संघर्ष समिति ने 1 अगस्त से आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश के राशन डीलर्स हर महीने मानदेय देने समेत बुजुर्ग और दिव्यांग उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर (घर) राशन पहुंचाने वाले आदेशों को हटाने समेत कई दूसरी मांग कर रहे हैं। संघर्ष समिति के प्रदेश महामंत्री अशोक नराणियां ने बताया- हमारी मांगों को अनदेखा किया गया है। अब वे आंदोलन के तौर पर गुरुवार से अपनी दुकानें बंद रख इसका विरोध करेंगे। प्रदेश में करीब 26 हजार 800 राशन डीलर हैं। आंदोलन से पहले कई जिलों में डीलर अपनी पोस मशीन जिला रसद अधिकारियों को जमा भी करवा चुके हैं। ऐसे में आंदोलन शुरू होने के कारण अब अगस्त में राशन वितरण पर भी संकट हो सकता है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया- अभी उन्हें 1 किलो गेहूं पर 90 पैसे कमीशन मिलता है। सरकार से वे मांग कर रहे हैं कि उन्हें हर महीने 30 हजार रुपए मानदेय दिया जाए। इसके अलावा प्रदेश के कई रा?शन विक्रेताओं का कमीशन करीब 5 महीने से बकाया है। इसे भी वे जल्द से जल्द ट्रांसफर करवाने की मांग कर रहे हैं।

4.36 करोड़ लोगों को मिल रहा गेहूं
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राज्य में अभी केंद्र सरकार से 4 करोड़ 46 लाख यूनिट के लिए गेहूं का कोटा निर्धारित है। इस कोटे में से वर्तमान में राज्य के एक करोड़ 7 लाख 35 हजार 652 परिवारों के 4 करोड़ 36 लाख 13 हजार 461 सदस्य गेहूं ले रहे हैं। इन परिवारों को हर महीने 3 से 4 तारीख के बीच राशन बंटना शुरू हो जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये हड़ताल लंबी चली तो इस महीने मिलने वाला गेहूं लाभार्थी परिवारों को नहीं मिलेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन