मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को गोलियों से भूना, डल्ला-लखबीर ने जिम्मेदारी ली
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को सरेआम ताबड़तोड़ गोलियों से भूना। बराड़ को मारने की साजिश की जिम्मेदारी आतंकवादी अर्श डल्ला और खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह ने ली है। रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना मंगलवार को शाम 5.25 बजे अमेरिका के फेयरमोंट, होल्ट एवेन्यू में हुई। रिपोर्ट में बताया गया है कि गोल्डी बराड़ एक साथी के साथ गली में अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी अज्ञात हमलावर आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं औऱ वहां से फरार हो गए।

जिसके बाद बराड़ और उसके साथी को अस्पताल ले जाया गया जिसमें से एक की मौत हो गई है। गोल्डी बराड़ पंजाब के मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। उसका पूरा नाम सतिंदर सिंह बराड़ है। वो 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा चला गया था। वहां जाकर उसने मनी एक्सटॉर्शन जैसी गतिविधियां तेज कर दी थीं। उस धन की उगाही, वसूली के लिए बड़े शख्सियतों के हत्या की साजिश, हथियारों की तस्करी के लिए पुलिस और खुफिया एजेंसिय़ों की हिट लिस्ट में आ गया था। 1 जनवरी 2024 को बराड़ को भारत सरकार ने आतंकी घोषित कर दिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए