मूलचंदानी बने डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर, अब भ्रष्टाचार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
बीकानेर। बीकानेर के जाने-माने समाजसेवी एवं व्यवसायी राजकुमार मूलचंदानी को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बीकानेर डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्टेट चैयरपर्सन डॉ. अर्पिता गुप्ता ने नेशनल सुप्रीमो नरेन्द्र अरोड़ा, नेशनल प्रेजीडेंट डॉ. रंजोढ़ सिंह एवं नेशनल चैयरमेन विजय गुप्ता के निर्देशानुसार मूलचंदानी को डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर पद पर नियुक्ति प्रदान की है।

नवनियुक्त डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर राजकुमार मूलचंदानी ने कहा कि भ्रष्टाचार रोकने के लोगों का जागरुक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। स्टेट चैयरपर्सन डॉ. अर्पिता ने बताया कि मूलचंदानी की पहचान अग्रणी समाजसेवियों में है। विशेषत: स्वास्थ्य शिविर आयोजित, सरकारी विद्यालयों में सहायता करने सहित अनेक सेवा कार्यों में मूलचंदानी जुटे रहते हैं। मूलचंदानी सीएलजी मेम्बर भी हैं एवं अनेक सेवा संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का मुख्य उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचर के खिलाफ आवाज उठाने, शिक्षण संस्थानों व युवाओं के साथ सेमिनार आयोजित कर उन्हें कानून, संविधान, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरुक करना है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन