मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इडी की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय यानी इडी ने चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को कंपनी से जुड़े 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक चाइनीज नागरिक भी शामिल है। प्रवर्तन निदेशालय ने इन लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग केस में अरेस्ट किया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में बीते वर्ष फरवरी में जांच शुरू की थी। ईडी ने अपने आरोप में कहा है कि चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो भारत में टैक्स से बचने के लिए 62,476 करोड़ रुपये ‘गैरकानूनी’ तरीके से चीन में भेजा था।

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को गुआंगवेन क्यांग उर्फ एंड्रयू कुआंग, लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक हरिओम राय और चार्टेर अकाउंटेंट राजन मलिक और नितिन गर्ग को गिरफ्तार किया है। ईडी ने इस कार्रवाई में 10 लाख रुपये से ज्यादा की नगदी भी जब्त की है। बता दें कि साल 2020 में भारत ने सीमा पर तनाव के बाद चीनी कंपनियों के खिलाफ जांच कड़ी कर दी थी, उस दौरान भारत ने टिकटॉक समेत 200 से अधिक मोबाइल ऐप्स पर बैन भी लगाया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए