रूपयों से भरा बैग देख मन नहीं डिगा…टीटीई ने दिखाई ईमानदारी
बीकानेर के एक टीटीई ने रुपयों से भरा बैग यात्री को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। बैग में रुपए के साथ, यात्री की आईडी, क्रेडिट, डेबिट कार्ड समेत आवश्यक दस्तावेज थे। दिल्ली बीकानेर सरायरोहिल्ला ट्रेन के सैकेंड एसी कोच ए वन में आसाम के मांगीलाल सुराणा माता-पिता के साथ सफर कर थे, जो शुक्रवार दोपहर रतनगढ़ में उतरे। जल्दबाजी में सुराणा बैग सीट पर भूल गए। तभी पास के कैबिन में सफर कर रहे टीटीई राजीव जोशी मोबाइल चार्जिंग के लिए साथ के केबिन में गए।

उन्हें सीट पर बैग पड़ा मिला। जिसमें सुराणा का विजीटिंग कार्ड था। साथ ही करीब ढाई लाख रुपए व आवश्यक दस्तावेज थे। टीटीई ने बैंग के बारे में ट्रेन के ड्यूटी पर तैनात सीटीआई वीरेंद्र सिंह चौहान को बताया। फिर यात्री सुराणा को फोन पर बैग के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि उनका बैग सीटीआई चौहान के पास हैं।
बीकानेर स्टेशन आकर ले जाए। शाम को सुराणा बीकानेर पहुंचे। सीटीआई चौहान व टीटीई राजीव जोशी सुराणा को उनका बैग सौंपा। सुराणा ने रेलवे के दो कर्मचारियों का धन्यवाद दिया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन