मोदी का यह खास मंत्री जिसने लोकसभा में पेश किया महिला आरक्षण बिल
आज नई संसद भवन में विशेष सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल पेश किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बिल को कई मायनों में ऐतिहासिक बताया। इस बिल को पेश करने वाले कानून मंत्री मेघवाल पीएम के सबसे करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। कानून मंत्री के तौर पर किरेन रिजीजू की जगह लेने वाले अर्जुनराम मेघवाल अपनी पारंपरिक वेशभूषा धोती कुर्ते और राजस्थानी पगड़ी के साथ एक अलग ही पहचान रखते हैं। इस शीर्ष पद तक पहुंचने से कई दशक पहले मेघवाल ने अपने कैरियर की शुरुआत बीकानेर में एक टेलीफोन ऑपरेटर के रूप में की थी। बीकानेर के किसमीदेसर में एक साधारण दलित परिवार में पैदा हुए अर्जुन मेघवाल के पिता पेशे से बुनकर रहे हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन