मोबाइल चोर पुलिस की गिरफ्त में
बीकानेर खाजूवाला में पिछले दिनों मोबाइल की दुकान से करीब पांच लाख रुपए के मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। चोरी में दो युवक शामिल थे। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है। जिस युवक को गिरफ्तार किया गया वह मीडिया के सामने आते ही कान पकड़ माफी मांगने लगा। सीओ अमरजीत सिंह चावला ने बताया- मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे करीब पांच लाख रुपए कीमत के मोबाइल चोरी किए गए थे। गिरफ्तार युवक लेखराज नायक है, जबकि फरार युवक मुरली है। पुलिस को अब तक की जांच में 15 एंड्रायड मोबाइल और पंद्रह चार्जर बरामद हुए हैं। इनकी कीमत पंद्रह से बीस हजार रुपए तक है। बड़ी संख्या में मोबाइल अभी जब्त होने बाकी है थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में एएसआई महेंद्र सिंह मीणा, हेड कॉन्स्टेबल धारासिंह मीणा व कॉन्स्टेबल अमरजीत सिंह गिल की अहम भूमिका रही। दूसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। एएसआई महेंद्र सिंह मीणा, हेड कॉन्स्टेबल धारासिंह मीणा व कॉन्स्टेबल अमरजीत की खास भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन