मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला
बीकानेर। करणी इंडस्ट्रियल एरिया में मोबाइल इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में धमाके के साथ अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से उठती ऊंची लपटें और काला धुआं दूर तक दिखाई देने लगा। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान के अंदर अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई। इसके बाद आग तेजी से फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर और आग बुझाने के अन्य साधनों से प्रयास शुरू किए।
लेकिन आग की तीव्रता ज्यादा होने के कारण उसे काबू करना मुश्किल हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोकने में जुटे। आग बुझती तब तक दुकान में रखा सारा माल जल गया। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट-सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान के चलते आग काफी तेजी से फैली। नुकसान का आकलन अब तक नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि लाखों रुपए के मोबाइल ही जल गए।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन