मोबाइल रिपेयरिंग सीखना है तो पढ़ें ये खबर
बीकानेर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, (आरसेटी) द्वारा मोबाइल रिपेयरिंग में 30 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण 25 नवंबर से स्वर्ण जयंती नगर योजना स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रारंभ होगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर है। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक यदुनंदन नारायण व्यास ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में अहम है ।उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा प्रशिक्षण की अवधि में भोजन, आवास तथा प्रशिक्षण सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के पश्चात प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
आवेदन की शर्तें
प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष तक के बेरोजगार युवक भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद स्वरोजगार के लिए बैंक से ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिससे प्रशिक्षु मोबाइल रिपेयरिंग का अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़
आवेदन के लिए आवेदक को पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक योग्यता के लिए 8वीं या उससे उच्चतर की शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, ऋण की सुविधा प्राप्त करने के लिए बैंक खाता विवरण आवेदन के साथ जमा करवाने अनिवार्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए कपिल पुरोहित से 9024437844 संपर्क किया जा सकता है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन