विधायक व्यास लगातार दूसरे दिन पहुंचे बृजुभा द्वार, आठ दिन से जमा पानी को करवाया लिफ्ट, आवागमन हुआ सुचारू
निगम आयुक्त को बुलाया मौके पर नाला दुरस्त करने के दिए निर्देश
बीकानेर। नत्थूसर गेट के बाहर स्थित बृजु भा द्वार से बेसिक स्कूल तक लगभग आठ दिन से ठहरे हुए पानी को लिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार को यहां आमजन और वाहनों की सुचारू आवाजाही रही। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने सोमवार को ही इस क्षेत्र का मुआयना करते हुए चौबीस घंटे में पानी लिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। जिसकी अनुपालना में यह कार्यवाही हुई। विधायक व्यास ने मंगलवार को दोबारा इस क्षेत्र का अवलोकन किया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त केसरलाल मीना को मौके पर बुलाया।

इस दौरान यहां से निकलने वाले नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने निगम आयुक्त को इसका तखमीना बनाने के लिए निर्देशित किया और कहा कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। विधायक व्यास ने जलदाय विभाग के तकनीकी अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया और पेयजल पाइपलाइन से जुड़े लिकेज अविलंब ठीक करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए विश्वास दिलाया कि इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। इस दौरान पार्षद प्रदीप उपाध्याय, अरविंद किशोर आचार्य, गोपाल आचार्य, अशोक पंवार, गिरिराज टाक, सोनू बिश्नोई, मुकेश सारस्वत, राजू बन्ना, गणेश आचार्य आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन