विधायक व्यास ने उड़ाया चंदा, कहा- बीकानेर की पहचान देश-दुनिया में, पूर्वजों की परम्परा युवाओं तक पहुंचे

विधायक सेवा केन्द्र का नगर स्थापना दिवस समारोह शुरू, मंगलवार को कवि सम्मेलन, बुधवार को होगा दीपदान
बीकानेर। बीकानेर नगर के 537वें स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक सेवा केन्द्र का चार दिवसीय नगर स्थापना दिवस समारोह सोमवार को प्रारम्भ हुआ। पहले दिन विधायक व्यास ने शहरवासियों के साथ धरणीधर मैदान में चंदा उड़ाया और शहर की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान ‘अन्न-धन रो भंडार भरै मां, मौज मनावै टाबरिया’, ‘गवरा दादी पून दै, टाबरियां रौ चंदो उडै’ तथा ‘आकासां में उडै म्हारौ चंदौ-लखमीनाथ म्हारी सहाय करै’ जैसे दोहों के साथ हवा में चंदा उड़ाया गया। विधायक व्यास ने कहा कि राव बीका का बसाया यह शहर आज देश और दुनिया में विशेष पहचान रखता है। स्थापना दिवस का समारोह प्रत्येक बीकानेरवासी मनाए, इसके मद्देनजर यह शुरूआत की गई है।
इस दौरान विधायक व्यास ने चाइनीज मांझे का उपयोग नहीं करने तथा दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक त्यौहार को पारम्परिक रूप से मनाया जाए, जिससे हमारे पूर्वजों की परम्पराओं का युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। चंदा महोत्सव प्रभारी पवन व्यास ने बताया कि इस दौरान विभिन्न संदेशपरक चंदे उड़ाए गए। उन्होंने चंदा उड़ाने की परम्परा के बारे में जानकारी दी। बृजेश्वर व्यास, गणेशलाल व्यास और राहुल व्यास ने चंदा उड़ाने में सहयोग किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शशि शर्मा, पूर्व पार्षद शिव कुमार रंगा, पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, राजकुमार किराडू, जेपी व्यास, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य, वीरेंद्र किराडू, राजकुमार पारीक, दीपक व्यास, भगवती प्रसाद गौड़, आनंद जोशी, सरजू नारायण पुरोहित, दुर्गाशंकर आचार्य, शेखर आचार्य, अनादि पारीक, भंवर पुरोहित, गोपाल आचार्य, अनिल आचार्य, एड. त्रिलोक नारायण पुरोहित, राजेंद्र शर्मा, रामकुमार व्यास, दुर्गाशंकर आचार्य, नेमीचंद तंवर, एसएन आचार्य, दिनेश सांखला, पूर्व पार्षद प्रेमसिंह मेडतिया, रामपाल सैन, रमेश स्वामी, नारायण हर्ष, मुरली व्यास आदि मौजूद रहे।