एमएलए को विधानसभा से उठवाकर बाहर छोड़ा
विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन हिंसा पर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। भाजपाविधायक जीवेश मिश्रा को 5 मार्शल ने टांगकर सदन से बाहर छोड़ दिया। रामनवमी के दौरान हुई हिंसा को लेकर ये विधायक सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांग रहे थे। स्पीकर ने उन्हें 2-3 बार बैठने को कहा। वो नहीं माने तो स्पीकर ने मार्शल बुलाकर रूरु्र जीवेश मिश्रा को बाहर निकालने का आदेश दे दिया। सदन की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई। सदन स्थगित होने के बाद फिर से कार्यवाही शुरू हुई। स्पीकर ने समापन भाषण देकर कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

उधर, सदन से मार्शल आउट हुए विधायक जीवेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मैंने तो सिर्फ बिहार में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का सवाल पूछा था। मुख्यमंत्री को बुलाकर जवाब देने की मांग की थी। स्पीकर ने मार्शल बुलाकर मुझे सदन से बाहर निकाल दिया। सदन में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों नहीं थे। मैं तो उन्हें बुलाकर जवाब देने की मांग रहा था। स्पीकर की विधायक पर इस कार्रवाई के बाद सदन से भाजपा विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर विपक्षी दल बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। भाजपा का कहना है कि सरकार की नाकामी के कारण बिहार में हिंसा की घटनाएं हुई हैं, जबकि सत्ताधारी दल के विधायकों का आरोप है कि भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत रामनवमी के मौके पर हिंसा फैलाने का काम किया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए