जीतने के बाद विधायक ने दिये ये आदेश… वायरल हुआ वीडियो
जयपुर। हवामहल विधानसभा से चुनाव जीतने के दूसरे दिन आज बालमुकुंद आचार्य एक्शन में नजर आए। वे आज हैरिटेज नगर निगम के अधिकारियों को साथ लेकर बाजार में पहुंचे। हैरिटेज क्षेत्र में खुले में मीट बेचने पर आपत्ति जताते हुए निगम अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए। जिसका वीडियो भी आज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके बाद हैरिटेज निगम के अधिकारियों के साथ सुभाष चौक, रामगढ़ मोड़ तक आमेर रोड और कर्बला पर खुले में अवैध मीट की दुकानें और अवैध ठेले रहड़ी वालों को फुटपाथ से हटवाया।

दरअसल, क्षेत्र में बिना लाइसेंस की कई दुकाने संचालित हो रही है। जिन पर खुले में मीट बेचा जा रहा है। निगम को कई शिकायतों के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं की शिकायत पर बालमुकुंद आचार्य खुद ही निगम के पूरे अमले के साथ फील्ड में उतरे। बालमुकुंद आचार्य ने यहां तक कहा कि वे मिठाई स्वीकार करने वाले नहीं है। उनका इशारा भ्रष्ट अधिकारियों की ओर भी था, जो मिठाई की आड में अवैध दुकानों के संचालन को होने देते हैं। बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि वे न खाएंगे और न खाने देंगे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए