विधायक भाटी ने स्याऊ बाबा मंदिर में लगाई धोक, सवामणि लापसी का गौमाता को लगाया भोग
बीकानेर। बीकानेर प्रवास के दौरान शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी ने नाल रोड स्थित रियासतकालीन चमत्कारी सिद्ध श्री स्याऊ बाबा मंदिर में भैरूनाथ बाबा के धोक लगाई। स्याऊ बाबा नवयुवक मंडल गौ सेवा समिति द्वारा पंडित कैलाश शांडिल्य के सान्निध्य में विधायक भाटी की लंबी आयु एवं यशवृद्धि हेतु गौ सेवा में लापसी की सवामणि बनाई गई।
स्याऊ बाबा नवयुवक मंडल के रमेश पुरोहित और राधेश्याम ने उन्हें भैरवनाथ बाबा का चित्र भेट किया। दीपक किराडू ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर विधायक भाटी का स्वागत किया। पंडित पौरुष ने मंत्रोच्चार से भाटी के तिलक किया। सेठी किराडू ने भाटी को अपने कंधों पर बिठाकर भैरवनाथजी के दर्शन करवाए। इस अवसर पर अभिषेक व्यास, अविनाश, नीलेश पुरोहित, गौरीशंकर व्यास, अंकित पुरोहित, श्रीमोहन बाबा, विष्णु व्यास, श्रीधर जोशी, राजा किराडू, नंदकिशोर व्यास, ओमप्रकाश किराडू, अमित पुरोहित, लाला महाराज, अंकित आचार्य, राहुल व्यास, छोटू सहित सैकड़ों प्रशंसकों ने युवा विधायक रविन्द्र सिंह भाटी का माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन