मितेश खत्री ने शुरू किया ‘उपहार ऑनलाइन’, अब बीकानेर की गिफ्ट्स आइटम्स को पूरी दुनिया में पहुंचाना हुआ आसान
बीकानेर। बीकानेर के युवा उद्यमी मितेश खत्री और उनकी टीम ने ‘उपहार ऑनलाइनÓ के माध्यम से बीकानेर की गिफ्ट्स आइटम्स को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने का सपना साकार किया है। मितेश ने अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से न केवल स्थानीय उत्पादकों को एक नया बाजार दिया है, बल्कि बीकानेर के हस्तशिल्प और सांस्कृतिक धरोहर को भी विश्वभर में पहचान दिलाई है। मितेश ने बताया कि बीकानेर की गिफ्ट्स आइटम्स जैसे हेरिटेज हैंडीक्राफ्ट, विशेष मिठाइयाँ और हस्तनिर्मित सजावटी सामान हमेशा से ही गुणवत्ता और अनूठेपन के लिए मशहूर रहे हैं, लेकिन इनकी पहुँच सीमित थी। इसी सोच ने मितेश को ‘उपहार ऑनलाइन’ शुरू करने की प्रेरणा दी, जिससे वे स्थानीय कलाकारों और उत्पादकों को एक ऐसा मंच प्रदान कर सकें, जहाँ से वे अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार में बेच सकें।

‘उपहार ऑनलाइनÓ टीम के संजय व निर्मल ने बताया कि ये बीकानेर का पहला स्टार्टअप है जिसमें स्थानीय कारीगरों को मौका दिया गया है। निर्विकल्प फाउंडेशन के डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि उपहार ऑनलाइन को डाउनलोड करने के लिएhttps://uphaar.online/openapp.html पर क्लिक कर सकते हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन