जोहड़ में मिला लापता युवक का शव
श्रीडूंगरगढ़ में युवक का शव कच्चे जोहड़ में तैरता हुआ मिला है। इसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की मदद से शव को रस्सी से बांध कर निकाल लिया। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है एवं फूल गया है। हैड कांस्टेबल देवाराम ने बताया कि शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। युवक की पहचान आर्यन पुत्र राजेश जानूं के रूप में हुई है जो मूल रूप से झुंझुनूं का रहने वाला है। इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ में अपने बुआ के घर रहता था और यहीं पर 11वीं क्लास में पढ़ाई करता था। आर्यन पिछले 13 दिन से लापता था और आज उसका शव जोहड़ में तैरता हुआ मिला है।
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि मोमासर कस्बे में अपने बुआ के घर रहने वाला आर्यन 22 जनवरी की रात को घर से निकल गया था। 23 जनवरी की सुबह बुआ के घर वालों को पता चला कि आर्यन अपने कमरे में नहीं है। इस पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई। कई जगह तलाश अभी चल रही थी। इस बीच बुधवार दोपहर बाद एक शव मोमासर के पास ही जोहड़ में तैरता हुआ मिला। पुलिस का आशंका थी कि ये आर्यन जानूं है। इस पर उसके परिजनों को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली है। मृतक मूलत: झुंझुनूं जिले के मुकंदगढ़ मंडी का निवासी था। उसके माता-पिता को पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ बुला लिया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन