गोल्ड लोन में किया गड़बड़ झाला, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। बैंक को चूना लगाकर गोल्ड लोन प्राप्त करने का मामला सामने आया है। मामला गंगाशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक का है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक बाबुलाल गोदारा ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए तीन नामजद व्यक्तियों के खिलाफ कोटगेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एसबीआई बैंक गंगाशहर रोड बीकानेर से गोल्ड लोन लिया था। जिसमें आरोपियों ने जो गोल्ड रखा था उसका वास्तविक मूल्य से अधिक मूल्य का आंकलन कर बैंक को चूना लगाकर गोल्ड लोन के 4 लाख 98 हजार रुपए प्राप्त कर लिये। पुलिस ने लाली बाई बगीची निवासी अश्विनी कुमार बोहरा, साले की होली निवासी मेघराज बोहरा, गांधी चौक गंगाशहर निवासी ओमप्रकाश सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच एएसआई रामफूल को सौंपी गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन