भाजपा नेता के साथ बदसलूकी, पुलिसकर्मी सस्पेंड
बीकानेर। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने व भाजपा पदाधिकारी से जाति सूचक कमेट करने पर भाजपा नेता व पार्षद ने थाने में ही धरना दे दिया। करीब नौ घंटे धरने पर बैठे रहने के बाद भाजपा नेता के साथ पुलिसकर्मी का व्यवहार बड़ा मुद्दा बन गया। आखिरकार एसपी तेजस्वनी गौतम ने पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया तब जाकर मामला शांत हुआ। जानकारी मिली है कि भाजपा नेता श्याम सिंह हाडलां बीछवाल थाने में अपनी पार्षद पत्नी लक्ष्मीकंवर के साथ इस बात पर नाराजगी जताने गये कि क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है।

दो-तीन मामलों में चोरी के सीसीटीवी फुटेज,चोरी करने वालों के नाम,पते,फोटो सहित पुलिस के दो दिये इसके बावजूद चोरों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। बात एसपी तक पहुंची तो मौके पर डीएसपी से लेकर एडिशनल एसपी तक को भेजा। हाडला इस बात पर अड़ गये कि चोरियों पर तुरंत कार्रवाई करने के साथ ही पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई हो। पूरा घटनाक्रम सोमवार दोपहर से लेकर देर रात तक चला। आखिरकार देर रात पुलिसकर्मी रमेश को सस्पेंड करने की बात पर हाडला ने धरना समाप्त किया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन