चमत्कार : 20 फुट चौड़ा मार्ग कुछ वर्षों में केवल सात फुट रहा
बीकानेर (राजेश छंगाणी)। बीकानेर में आए दिन चमत्कार हो रहे हैं और इस बार यह चमत्कार आचार्य बगेची से जैन पब्लिक स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ है। महज कुछ वर्ष पूर्व लगभग 20 फुट चौड़ा यह मार्ग अब केवल सात फुट चौड़ा ही रहा है। यह चमत्कार ही है कि मात्र कुछ वर्षों में ही करीब 13 फुट सड़क गायब हो गई। कंस्ट्रक्शन का माल व कचरे ने इस रोड को पूर्णत: बाधित कर दिा है। यूआईटी द्वारा निर्मित यह मार्ग शहरवासियों के लिए काफी सुलभ है, लेकिन बेपरवाही के चलते यह मार्ग उजाड़ हो गया है।
गंदगी के कारण पशु विचरते रहते हैं और कई बार सड़क पर गंदगी बिखेर देते हैं। इस मार्ग से अधिकतर स्कूली बच्चों, बालवाहिनी का आवागमन ज्यादा रहता है। इसके साथ ही मंदिर-दरगार जाने वाले श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होने के बावजूद इस मार्ग की प्रशासन द्वारा कोई खैर-खबर नहीं ली जा रही। यदि यहां प्रॉपर सड़क निर्माण और कंस्ट्रक्शन वाले कचरे की व्यवस्था को सुधारा जाए तो निश्चित रूप से यह मार्ग शहरवासियों के लिए बेहतर साबित होगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन