एमजीएसयू ने परीक्षा में किया यह बदलाव…पढ़ें पूरी खबर
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) ने इस सत्र से सेमेस्टर सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके तहत दिसंबर में पहले सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन करवाया जाना प्रस्तावित है। इन परीक्षाओं में एमजीएसयू की ओर से नवाचार करते हुए पहली बार ओएमआर सीट के माध्यम से परीक्षाओं का आयोजन करवाएगा। विवि से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि यह विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। विवि की ओर से भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाल ही में हुई विद्या परिषद की बैठक में इस पर सहमति भी बन चुकी है। बैठक में विज्ञान, कला, और वाणिज्य के पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा और परीक्षा स्कीम भी निर्धारित करने को लेकर चर्चा की गई। विवि की ओर से समिति का भी गठन कर दिया गया है। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की ओर से इस सत्र से बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी गई हैं। इसके लागू होने से इस बार एक सत्र में दो बार परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। कॉलेजों में भी सेमेस्टर प्रणाली के आधार पर ही पढ़ाई करवानी शुरू कर दी गई है। कॉलेज शिक्षा से जुड़े जानकारों के अनुसार, दिसंबर में सेमेस्टर प्रणाली से परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा।

बैठक में प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं को अलग-अलग तरह से करवाने का निर्णय लिया गया है। इसमें इस सत्र में स्नातक के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं एमसीक्यू (बहु वैकल्पिक आधार पर) तथा द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं निबंधात्मक आधार पर करवाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही एमसीक्यू परीक्षाएं करवाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने हेतु संकायवार सदस्यों को शामिल करते हुए समिति का भी गठन किया गया है। इससे विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलेगा। खासकर उन विद्यार्थियों को, जो आरएएस और आईएएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी भविष्य में करेंगे। विवि की ओर से सेमेस्टर प्रणाली भी इस सत्र से ही लागू की गई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन