गोलगप्पों से दिया मतदान का संदेश
लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर धर्मेंद्र अग्रवाल की अभिनव पहल
लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर धर्मेंद्र अग्रवाल ने बुधवार को गोलगप्पों की विशेष सजावट से मतदान का संदेश दिया। अग्रवाल समाज चेतना समिति प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने मतदान तिथि और मतदान करने की अपील आकृति गोल गप्पों से बनाई।

साथ ही वहां मौजूद लोगों ने सी विजिल ऐप और जागरूकता से जुड़ी तख्तियां और बैनर हाथ में लेकर आमजन को मतदान का आह्वान किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिए। इसके प्रति जागरूकता के सतत प्रयास हो रहे हैं।

इसी श्रंखला में लगभग 1500 छोटे-बड़े गोलगप्पों के माध्यम से यह संदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीकानेर आगामी दिनों में उनके पास आने वाले ग्राहकों को भी मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अग्रवाल ने गत विधानसभा चुनाव में भी मतदान का संदेश दिया था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन