पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी का किया स्मरण
बीकानेर। भाजपा नेता महावीर रांका के कार्यालय में पूर्व पीएम प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने अटलजी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 1924 में आज ही के दिन मध्यप्रदेश में हुआ था। साल 1942 में 16 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य बने। राजनीति के यौद्धा, कवि व पत्रकार के रूप में हर मुमकिन ऊंचाइयों को छूने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के अवदानों को पूरी दुनिया याद रखेगी।

इस दौरान भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष वेद व्यास, भाजयुमो देहात अध्यक्ष देहात जसराज सीवर, जितेन्द्र सिंह राजवी, सुरेंद्र सिंह, सुभाष गोयल, रमेश पारीक, नरेश मक्कड़, तेजाराम राव, शंभू गहलोत, अजित सिंह चारण, विशाल गोलछा, दीपक रिजाल, सूदन घर्ती आदि उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन